{"_id":"69ee7326f41248b78f076d9b","slug":"crockery-business-shines-during-wedding-season-demand-for-dinner-sets-increases-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-158002-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहालग में चमका क्राॅकरी का कारोबार, डिनर सेट की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहालग में चमका क्राॅकरी का कारोबार, डिनर सेट की बढ़ी मांग
विज्ञापन
शहर में एक क्राकरी की दुकान पर क्राकरी पसंद करते ग्राहक। संवाद
पीलीभीत। सहालग में बर्तन और क्राॅकरी का कारोबार भी चमक गया है। बाजार में बर्तन की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती है। शादी-बरात में तोहफे से लेकर लेकर वधू पक्ष के लोग दानपुण्य के लिए बर्तनों की खरीद कर रहे हैं। इससे व्यापारियों का कारोबार पहले से 30 गुना बढ़ गया है।
शहर के स्टेशन मार्ग, जेपी रोड स्थित क्राॅकरी, प्लास्टिक के सामान व बर्तन की दुकानों पर सहालग में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। प्रेशर कूकर, कढ़ाई, इंडक्शन चूल्हा, कप-प्लेट सेट, डिनर सेट सहित लोग नव विवाहिता के लिए उपहार में सुंदर क्राॅकरी पसंद कर रहे हैं। इसमें चीनी, शीतल, एल्युमीनियम के सुंदर बर्तन खूब पसंद किए जा रहे हैं।
शहर के एक बर्तन व्यापारी ने बताया कि बाजार में इन दिनों ग्राहकों की संख्या सहालग के चलते बढ़ गई है। सबसे ज्यादा ग्राहक डिनर सेट, प्रेशर कूकर व सुंदर क्राॅकरी की मांग कर रहे हैं। कारोबार पहले से 30 गुना बढ़ गया है। इससे मुनाफे के आसार दिख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
शहर के एक बर्तन दुकान की रेट लिस्ट
कूकर - 1000 रुपये दो लीटर
नॉन स्टिक कड़ाही - 800 रुपये
इंडेक्शन चूल्हा - 2000-3500 रुपये
स्टील डिनर सेट - 2000-2500 रुपये
चीनी डिनर सेट - 2500-8000 रुपये
कप प्लेट सेट - 200-1000 रुपये
(नोट- व्यापारी के अनुसार)