फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Criminal arrest

बाघिन का एक और हत्यारोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Criminal arrest
पूरनपुर। लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमलाकर बाघिन की हत्या करने के मामले में नामजद एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को उसका चालान कर दिया। दो दिन पहले एक हत्यारोपी का चालान किया गया था। पांच हत्यारोपी इससे पहले ही जेल भेजे जा चुके है। वहीं 14 आरोपियों ने कोर्ट का स्टे ले रखा है।
विज्ञापन

गांव मटेहना कॉलोनी के पास 17 जुलाई 2019 को बाघिन ने हमला कर नौ लोगों को घायल कर दिया था। इसमें से राधेश्याम नाम के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ग्रामीण की मौत पर जनाक्रोश भड़क उठा था। ग्रामीणों ने बाघिन को घेरने के बाद उसे लाठी, डंडों और धारदार हथियार से पीटकर अधमरा कर दिया था। उसी रात बाघिन की की मौत हो गई थी। 18 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने वन दरोगा दिनेश गिरी की ओर से गांव और आसपास कॉलोनी के 31 लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात पर बाघिन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। नामजद आरोपी ब्रह्मा, त्रिवेणी, पारस, पारस के पिता छेदी को गिरफ्तार कर 20 जुलाई को इनका चालान किया गया था। इसके बाद एक अन्य नामजद आरोपी गांव मटेहना कॉलोनी निवासी दीपक को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बुधवार को दूसरे नामजद गांव मटेहना निवासी पिंटू को को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि 14 लोगों ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed