फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Zombies killed wife hid it in the straw

पत्नी की हत्या कर लाश भूसे मेें छिपाई

Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Zombies killed wife hid it in the straw
पत्नी की हत्या कर लाश भूसे मेें छिपाई

विज्ञापन
एक युवक ने पत्नी को गला दबाकर मारने के बाद उसकी लाश मकान में पड़े भूसे में दबा दी। इस घटना का खुलासा चार दिन बाद बुधवार को लाश बरामद होने पर हुआ। महिला के मायके वालों ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। न्यूरिया थाना क्षेत्र के हरकिसनापुर गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री 25 वर्षीय अनीता देवी की शादी औरिया गांव के छत्रपाल से की थी। शादी में दिए गए दहेज से नाखुश होकर छत्रपाल और उसके घर वाले अनीता देवी को प्रताड़ित करने लगे। चार दिन पहले शुक्रवार को अनीता अचानक लापता हो गई थी। गांव वालों के सूचना देने पर 12 दिसंबर को पिता श्यामलाल परिवारीजनों के साथ बेटी की ससुराल गए थे। आरोप है कि उनके पूछने पर ससुराल वालों ने अनीता के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद मायके वाले अपने घर लौट गए। पुलिस के मुताबिक छत्रपाल के दूसरे मकान में भूसा पड़ा है। बुधवार सुबह गांव वालों ने छत्रपाल के दूसरे मकान से बदबू निकली महसूस की। लोगों मकान के अंदर जाकर देखा तो अनीता का एक पैर भूसे के बाहर निकला हुआ था। किसी ग्रामीण ने फोन पर इसकी अनीता के मायके वालों को सूचना दे दी। मायके वाले न्यूरिया थाना पुलिस को साथ मौके पर गए, जिसके बाद अनीता का शव बाहर निकाला गया। घर में मौजूद छत्रपाल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मायके वालों ने बताया कि छत्रपाल और उसके घर वाले इच्छानुसार दहेज ने मिलने से नाखुश थे। छत्रपाल के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी हैं। इसी के चलते अनीता की हत्या कर दी गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति छत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसमें छत्रपाल के अलावा उसके पिता रामभरोसे और भाई विद्या सागर समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। थाने में पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पति छत्रपाल ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। 
पत्नी के दुर्व्यवहार से नाखुश था छत्रपाल
एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्यारोपी छत्रपाल ने कहा है कि उसने पत्नी अनीता की हत्या दहेज की खातिर नहीं की। न ही उसके किसी से अवैध संबंध हैं। अनीता व उसके मायके वाले छत्रपाल को आए दिन बेइज्जत करते थे। पत्नी को बुलाने जाने पर ससुराल में उसकी खिल्ली उड़ाई जाती थी। किसी बात का सीधा जवाब नहीं मिलता। दस दिन पहले गांव में कई लोगों के सामने उसे पत्नी ने चप्पल मार दी थी। वह पहले आत्महत्या करने की सोचता रहा। मगर बाद में उसने अनीता को ठिकाने लगाने की ठान ली। शुक्रवार की रात बातचीत करते-करते उसने रस्सी से गला घोंटकर अनीता की हत्या कर दी। शव भूसे के ढेर में छिपा दिया। पत्नी को मारने के बाद वह दो साल के बेटे राज को लेकर बरेली और फिर मथुरा चला गया। रविवार को घर लौटने पर उसने परिवार वालों को भी हत्या की भनक नहीं लगने दी थी। घरवालों के पूछने पर अनीता को मथुरा छोड़कर आने की कहानी सुना दी। उसने अनीता का गला घोंटने के बाद रस्सी पड़ोस के तालाब में फेंक दी थी।
विज्ञापन

 दस दिन पहले भी बनाई थी हत्या की योजना
पत्नी अनीता की हत्या के आरोप में पकड़े गए छत्रपाल ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक छत्रपाल काफी दिनों पत्नी को मारने की योजना बना रहा था। हत्या करने के मकसद से एक बार अनीता को लेकर घुमाने के बहाने बिथरा गांव ले गया था, लेकिन वहां भीड़ अधिक होने की वजह से घटना को अंजाम नहंीं दिया। थाने में बैठे छत्रपाल के चेहरे पर पत्नी को मारने का कोई पछतावा नहीं दिखा। वह अपना जुर्म कबूलने के साथ पत्नी को दोषी ठहराने की कोशिश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने पति दहेज से नाखुश होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। - डॉ. रामसुरेश यादव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed