{"_id":"593d46d24f1c1b336a9bee5c","slug":"youth-hanged-on-a-feud-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने फांसी लगाई
Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने फांसी लगाई
Link Copied
गोपीपुरा गौटिया गांव निवासी मजदूर भगवान दास ने पत्नी से झगड़ा होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव मकान से आधा किलोमीटर दूर खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर लटका मिला। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गोपीपुरा गौटिया गांव निवासी 22 वर्षीय भगवानदास मजदूरी करता था। वह पत्नी शांतिदेवी के साथ परिवार वालों से अलग रहता था। शनिवार रात भगवानदास और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर रविवार सुबह दोनों के बीच दुबारा झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से गुस्सा होकर घर से निकल गए। गुस्से में आए भगवानदास ने मकान से आधा किलोमीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। कुछ देर गांव के लोगों ने शव लटका देखा तो घर लौट रही पत्नी शांतिदेवी को सूचना दी। पति के आत्महत्या कर लेने की सुनकर शांति के होश उड़ गए। चर्चा फैलने पर कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद होने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। भगवान दास और शांति की शादी दो साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।