फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women intimidated and attacked , reports

महिला की पिटाई कर धमकाया, रिपोर्ट

Thu, 14 May 2015 11:19 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Thu, 14 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Women intimidated and attacked , reports
ससुराल में सामान लेने गई गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी करमजीत सिंह की
विज्ञापन
विधवा महिला की उसके ससुरालियों ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विधवा की ओर से उसके सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी करमजीत सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर 12 मई को अपनी ससुराल में सामान लेने गई थी। विधवा को उसके ससुरालियों ने सामान नहीं दिया और गाली-गलौज कर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संदीप कौर की ओर से उसकी सास हरदीप कौर, ससुर जसवीर सिंह, जेठ रंजीत सिंह, जेठानी कपिंदर कौर, देवर बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, मोहल्ला रजागंज देहात में शराफत और शब्बीर के बच्चों में खेल के दौरान मारपीट हो गई। शराफत का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उसके पुत्र को पीट दिया। बचाने पहुंची उसकी पत्नी की भी पिटाई की। पुलिस ने शराफत की ओर से मोहल्ला निवासी शब्बीर, भूरा, इशरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव अमरैयाकलां निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में नगर के एक सर्राफा व्यापारी पुत्रों और पत्नी पर मारपीट कर तमंचा सीने पर रखकर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed