फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women artists tampering The beating of two soldiers

महिला कलाकारों से छेड़छाड़ करने पर दो सिपाहियों की पिटाई

Wed, 21 Oct 2015 10:46 PM IST
बीसलपुर/बिलसंडा।
बीसलपुर/बिलसंडा। Updated Wed, 21 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Women artists tampering The beating of two soldiers
थाना बिलसंडा के गांव कनपरी में डांस कर रहीं महिला कलाकारों के साथ दो
विज्ञापन
सिपाहियों ने छेड़छाड़ कर दी। लोगों ने जब विरोध किया तो सिपाही अभद्रता करने लगे। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने आरोपी दोनों सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि दोनों सिपाही नशे में धुत थे।

सूचना पर पहुंचे एसओ ग्रामीणों को किसी तरह से समझा बुझाया और दोनों सिपाहियों को थाने लाए। पुलिस ने सिपाहियों का बचाव करते हुए उनका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। उधर एसपी ने एसओ की रिपोर्ट पर आरोपी दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

गांव कनपरी में रामलीला मेला चल रहा है। मंगलवार की आधी रात के समय मेले में नाटक के लिए बनाए गए स्टेज पर पांच महिला कलाकार डांस कर रहीं थी। वहां मौजूद सिपाही नागेंद्र सिंह और उमेश चंद स्टेज पर पहुंच गए और नर्तकियों के साथ डांस करने लगे। बताते हैं कि दोनों सिपाही नशे में धुत थे।

सिपाहियों ने डांस करते समय महिला कलाकारों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब ऐतराज जताया तो सिपाही आग बबूला हो गए और ग्रामीणों से अभद्रता करने लगे। इससे वहां मौजूद लोगों में रोष पनप गया। लोगों ने सिपाहियों को स्टेज पर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर एसओ राजेश यादव फोर्स के साथ पहुंचे और आक्रोषित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में सिपाहियों को थाने लाए मगर आला अफसरों को न जानकारी दी और न ही सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया।

सीओ सुवेग सिंह सिद्दू ने बताया कि समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया गया है। ग्रामीणों ने थाने पर सिपाहियों के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मेले में महिला कलाकारों के डांस पर रोक लगा दी है। एसपी जवाहर ने बताया कि आरोपी दोनों सिपाही नागेंद्र सिंह व उमेश चंद को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
एसओ बोले झूठ: एसपी को नहीं दी जानकारी
गांव कनपरी में डांस के दौरान महिला कलाकारों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एसओ मीडिया से झूठ बोले। एसओ का कहना था कि उन्होंने मामले की जानकारी आला अफसरों को दी थी, लेकिन जब अमर उजाला ने एसपी से इस पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया। बोले, मामला गंभीर है, लेकिन एसओ ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी।
000
सिपाही नागेंद्र सिंह पुलिस लाइन में तैनात है। उसे हाइवे पर ड्यूटी के लिए भेजा था। वह थाने के सिपाही उमेश चंद के साथ मेले में पहुंचा था। सिपाहियों का मेडिकल एसओ ने नहीं कराया है, लेकिन यह बात सही है कि दोनों सिपाही नशे में थे। दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। छेड़छाड़ और सिपाहियों के साथ मारपीट होने की बात की पुष्टि नहीं हुई है।
- जवाहर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed