फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman roadways bus The operator beaten

महिला ने रोडवेज बस  के परिचालक को पीटा

Mon, 23 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 23 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बरेली से टनकपुर जा रही रोडवेज बस के परिचालक की एक महिला सवारी ने छतरी चौराहा पर जमकर पिटाई कर दी। अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चौकी ले आई। जहां काफी देर बाद विवाद का निस्तारण कराया जा सका। घटना के चलते कस्बा पुलिस चौकी पर भारी भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन

बता दें कि बरेली से टनकपुर जा रही रोडवेज बस में नवाबगंज से एक महिला पीलीभीत के लिए सवार हुई। महिला के अनुसार उसने टिकट के लिए सौ रुपये का नोट परिचालक को दिया। आरोप है कि उसने न तो बकाया रुपये वापस किए न ही टिकट के पीछे लिखकर दिया। छतरी चौराहा पर उतरने से पहले महिला ने अपने बकाया रुपये मांगे, जिस पर परिचालक ने अभद्रता कर दी। खुले रुपये लाकर देने की बात कहकर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद महिला ने परिचालक को बस से उतार लिया और भीड़ के बीच उसकी पिटाई लगाना शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिला ने एक न सुनी और परिचालक को पीटती रही। उधर, परिचालक बेवजह मारपीट करने की बात कहता रहा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को शांत कराया गया और पूछताछ के लिए चौकी ले आई। जहां काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे को गलत ठहराते हुए कहासुनी होती रही। 
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि टिकट के रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों का समझौता होने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


...जब तमाशबीन की कट गई जेब 
घटना के दौरान पुलिस चौकी पर राहगीरों की भीड़ तमाशबीन बनकर खड़ी हुई थी। शहर के गैस चौराहा के निकट के रहने वाले एक युवक पास की दुकान पर अपनी बाइक ठीक कराने आया हुआ था। शोर सुनकर वह भी चौकी के भीतर पहुंच गया। युवक के होश उस वक्त फाख्ता हो गए जब उसे पता लगा कि पुलिस चौकी के भीतर किसी जेबकतरे ने उसकी जेब से पांच सौ रुपये निकाल लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed