{"_id":"57e2cf5f4f1c1b0502a8374d","slug":"woman-relatives-had-accused-of-selling-90-thousand-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने रिश्तेदारों पर लगाया 90 हजार में बेचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने रिश्तेदारों पर लगाया 90 हजार में बेचने का आरोप
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा की एक युवती ने अपने सगे बाबा व अन्य रिश्तेदारों पर पहले पति को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और बाद में 90 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। शिकायत में तीन लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप है। युवती ने मामले की शिकायत एसपी से की है। बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बाबा व अन्य रिश्तेदारों के साथ रहती थी। आए दिन रिश्तेदार उसको परेशान किया करते थे। अगस्त में उसने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि रिश्तेदारों ने युवक को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्जकर जेल भिजवा दिया। आरोप है कि 19 अगस्त, 2016 को वह अपने घर पहुंची तो उसके बाबा ने उसका सौदा 90 हजार रुपये में मुड़िया गांव के तीन युवकों के साथ कर दिया। इसके बाद से तीनों ने एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। 19 सितंबर को किसी निकलकर भागी। एसपी ने मामले की गंभीरता से जांचकर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन