{"_id":"e2c9187946a114535fb657070001cf8d","slug":"woman-killed-in-jehanabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद में घर में घुस महिला की बांका मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहानाबाद में घर में घुस महिला की बांका मारकर हत्या
जहानाबाद/पीलीभीत।
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार
विज्ञापन
के प्रयास से आक्रोशित युवती के घर वालों ने बुधवार को गांव गौनेरीदान
निवासी नसीर अहमद की विवाहिता बेटी फातिमा (40 ) की धारदार हथियारों से
हत्या कर दी। बचाने पहुंची मृतका की भाभी के साथ भी हाथापाई की। पुलिस ने
गांव के ही पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर
ली है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव का माहौल
है।
नसीर अहमद ने बताया कि 22 मार्च को उनके पोते तसलीम समेत चार के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 मार्च की सुबह उनकी विवाहित पुत्री गांव सुंदरपुर निवासी फातिमा बी मायके आईं थी। पुत्री के आने पर वह परिवार समेत नवाबगंज (बरेली) एक रिश्तेदारी में चले गए।
घर पर फातिमा बी व उसकी भाभी मुस्तरी खातून थी। रात करीब 12 बजे दीवार कूदकर गांव के ही कंधईलाल, उसका पुत्र डोरीलाल, भतीजा किशनलाल व गांव का हरप्रसाद घर में घुस आए और चारपाई पर सो रही फातिमा बी को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। उसके बेदम हो जाने पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। बचाव को पहुंची भाभी मुस्तरी खातून के साथ भी मारपीट की।
शोर होने पर पड़ोस में रहने वाले परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने गांव सुंदरपुर निवासी मृतका के पुत्र कमरुलहसन की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।