फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman escaped with vijaypal recovered

विजयपाल के साथ बरामद हुई फरार युवती

Tue, 17 Mar 2015 11:35 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
न्यूरिया/पीलीभीत। Updated Tue, 17 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman escaped with vijaypal recovered
जिस किशोरी
विज्ञापन
के फरार होने को लेकर गांव सिमरिया गौसू के एक दलित के घर में तोड़फोड़ और मारपीट की गई। पुलिस ने उसी गांव के विजयपाल के साथ मझोला बस अड्डे से बरामद किया है। पुलिस को युवती ने अपना हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र दिखाया जिसके अनुसार वह किशोरी नहीं बालिग है। वहीं पुलिस ने प्रेमी का चालान कर युवती को मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल भेजा है।

थाना क्षेत्र की एक युवती 10 मार्च को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिवार वालों को पता चला कि उनकी बेटी को गांव का विजयपाल बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर लड़की के घरवाले शुक्रवार को कई लोगों के साथ विजयपाल के चाचा सोहनलाल के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने लड़की के घरवालों समेत 22 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ बलवा आदि की रिपोर्ट दर्ज की थी।

उसी दिन लड़की के पिता की ओर से विजयपाल समेत चार पर किशोरी का अपहरण करने का मामला भी दर्ज कर लिया था। एसओ शमशाद अहमद ने बताया कि पुलिस ने प्रेमी युगल को मझोला बस अड्डे बरामद कर लिया है। लड़की ने पुलिस को हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र देकर अपने को बालिग बताया। एसओ के मुताबिक युवती की उम्र 20 साल आठ महीने पाई गई है। आरोपी प्रेमी का चालान कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
अभी भी गांव में तनाव का है माहौल
आरोपी युवक के पकड़े जाने और किशोरी के  बरामद हो जाने के बाद भी गांव में व्याप्त तनाव बना हुआ है। गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वहीं दलित पीड़ित परिवार की महिलाएं तीन दिन बाद भी अपने घर नहीं लौट सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed