{"_id":"ef05c7eb46826256609183a7a26480b8","slug":"when-the-girl-was-born-to-a-married-woman-beaten-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा हुई तो विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पैदा हुई तो विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा
पीलीभीत।
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
बेटी पैदा होने से नाराज थाना सुनगढ़ी के गांव नौगवां पकड़िया में ससुराल वालाें ने विवाहिता रूबी की जमकर पिटाई की। सूचना पर जब रूबी के पिता साबिर और मां शफीकन पहुंचे तो उनको भी जमकर पीटा। इस दौरान हुई मारपीट में विवाहिता का पति भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां साबिर की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है। पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
बीसलपुर कोतवाली के गांव जोगीठेर निवासी साबिर की बेटी रूबी ने बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पहले शहर से सटे गांव नौगवां पकड़िया निवासी रफीक के बेटे आसिफ के साथ हुआ था। चार महीने पहले उसने बड़े ऑपरेशन से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। बेटी पैदा होने पर ससुराल वाले रोज ताना कसने लगे और मारपीट कर प्रताड़ित करनेे लगे। तलाक देने की भी धमकी दी।
आरोप है कि रविवार की देर शाम भी उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। रात में किसी तरह से उसने अपने पिता साबिर को मोबाइल पर ससुराल वालों के बर्ताव के बारे में बताया। इस पर पिता साबिर सोमवार की सुबह आकर समझाने का आश्वासन दिया। रूबी ने बताया कि पिता जब मां शफीकन के साथ सुबह करीब 10 बजे उसकी ससुराल पहुंचे तो पति, ससुर, सास और देवर उन पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। मेरे पिता की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शोर शराबा होने पर तमाम लोग जुट गए और बमुश्किल बचाया। मारपीट के दौरान पति आसिफ को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं रूबी के पिता साबिर के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है।