फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Were arrested for KHATIMA Snecron He was robbed of a necklace girl

खटीमा में दबोचे गए स्नेचरों ने लूटा था महिला का हार

Fri, 11 Sep 2015 12:06 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 11 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

खटीमा पुलिस के हाथ चढ़े स्नेचर गिरोह के तीन सदस्यों के कब्जे से पुलिस ने शहर के नौगवा चौराहा से लूटा गया महिला का हार बरामद किया है। पीलीभीत पुलिस ने उत्तराखंड पहुंचकर लुटेरों से पूछताछ की। पुलिस अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

पांच सितंबर को थाना सुनगढ़ी के गांव बरहा निवासी कल्लू पहलवान की पत्नी कुशमा देवी माधोटांडा रोड पर स्थित अपने होटल के बाहर खड़ी थी। साथ में उसकी आठ वर्षीय पुत्री शीतल थी और गोद में एक साल का पुत्र अंश था। दोपहर करीब दो बजे होटल के बगल स्थित एक नाई की दुकान से निकले युवक ने कुशमा के गले पर झपट्टा मार दिया और सोने का हार नोचकर साथी की बाइक पर सवार होकर भाग निकला था। बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने खटीमा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के दौरान तीनों युवकों को बाइक समेत दबोच लिया था। पुलिस ने जब तीनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पीलीभीत शहर में महिला का हार लूटने, मोबाइल और पर्स छीनने की घटनाएं स्वीकार की। खटीमा में स्नेचर पकड़े जाने की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस की एक टीम थाना खटीमा पहुंची और आरोपियों से बात की। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी थाना खटीमा के गांव नौगवां पोलीगंज निवासी अमरीक सिंह, रघुलिया वनगवां निवासी जगवीर सिंह, पुर्नापुर निवासी रमनदीप हैं। आरोपियों ने हार के अलावा छतरी चौराहा से मोबाइल व कचहरी तिराहे से महिला का पर्स छीने जाने की घटना भी कबूल की है। पुलिस ने महिला का हार आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed