{"_id":"5888ae574f1c1bde3bcf4bfe","slug":"was-strangled-killing-lalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी लालता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी लालता की हत्या
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खमरिया पट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय लालता प्रसाद की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। खमरिया निवासी लालता प्रसाद और उसकी पत्नी 22 जनवरी की रात कमरे में सोए थे। 23 जनवरी की सुबह लालता प्रसाद कमरे में मृत पड़ा मिला था। पत्नी का कहना था कि रात में लालता प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके गले में भी फंदे का निशान भी था। जबकि पिता मुन्नालाल का आरोप था कि लालता प्रसाद की हत्या की गई, घटना को अंजाम उसकी पत्नी ने दोस्त गांव निवासी रामपाल से मिलकर दिया। लालता प्रसाद की पत्नी और रामपाल की दोस्ती है, जिसका लालता प्रसाद विरोध करता था। मुन्नालाल ने अपनी पुत्रवधू और रामपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार गौतम ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लालता प्रसाद की हत्या गला दबाकर होना स्पष्ट हुआ है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके मृतक की पत्नी से दोस्ती है। लालता प्रसाद इसका विरोध करता था। घटना की रात मृतक की पत्नी ने फोन करके उसे कमरे में बुलाया। उन्होंने लालता को सोते समय ही दबोचकर गला घोंट दिया। इसके बाद वह मौक से चलो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पत्नी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
