फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Walking in the woods in search of young prey arrested

जंगल में घूम रहा युवक शिकार की फिराक में गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Walking in the woods in search of young prey arrested
‌युवक ‌पकड़ा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
वन विभाग की टीम ने जंगल में घूम रहे मुकेश नाम के युवक को शिकार करने की फिराक के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उसकी ही लंबाई के बराबर बंदूक और 10 कारतूस व मोबाइल बरामद कर शिकार के आरोप में जेल भेज दिया है। जबकि उसके पांच साथी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व बंद होने के बाद जंगल में चहलकदमी कम नहीं हुई है। बरसात में गश्त में कमी के चलते असामाजिक तत्व जंगल में घूमकर लकड़ी का कटान और शिकार कर रहे हैं। शनिवार की रात वन विभाग की टीम ने महोफ रेंज की बघा 56 बीट में घूम रहे गुप्ता कॉलोनी के रहने वाले युवक मुकेश को पकड़ लिया। वन विभाग का दावा है कि पकड़ा गया युवक शिकारी है और अपने पांच अन्य साथियों के साथ शिकार की तलाश में था। वनकर्मियों ने उसके पास से एक बंदूक, 10 जिंदा कारतूस, एक टार्च और एक मोबाइल बरामद किया है जबकि उसके पांचों साथी फरार हो गए। रविवार को उसे जिला मुख्यालय लाया गया। यहां डीएफओ कैलाश यादव ने उससे पूछताछ की और इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। डीएफओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुप्ता कॉलोनी का रहने वाला मुकेश है और जंगल में किसी जानवर के शिकार की फिराक में घूम रहा था। भागने में कामयाब हुए उसके पांच साथी क्रमश: तरूण, नरेश, तपन, जाकिर व इम्त्यिाज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

0000000000000
सवाल: जंगल में अंदर तक कैसे पहुंचे शिकारी
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व बनने के बाद से जगल में सुरक्षा चाक चौबंद होने के दावे वन अधिकारी गाहे बगाहे करते रहते हैं, लेकिन हकीकत में गश्त के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है। शनिवार की रात जंगल में शिकारी पकड़े जाने से इसकी पोल खुलती नजर आ रही है। आखिर सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर कैसे छह शिकारी असलहों के साथ जंगल के अंदर तक पहुंच गए। संभव है कि अन्य क्षेत्रों में भी शिकारी इस ढिलाई का फायदा उठा रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed