{"_id":"6ae4ea42cc664a9f24031a5c","slug":"one-dead-six-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159492-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
Sat, 31 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर-नानपारा मार्ग पर बना गड्ढा। - संवाद
बहराइच। सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चालक बच गया।
फखरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अखनापुर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार टेंड़वा उज्जर, फखरपुर निवासी रामकुमार कहार (42) और नाथूपुर, दाखिला ढठेरवा, बौंडी निवासी अनिल कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रामकुमार की मौत हो गई। अनिल कुमार का उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम अकरौरा के पास बृहस्पतिवार रात आई-20 और आल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी उदयराज शुक्ला (65) और श्रीकेश शुक्ला (40) तथा गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी राजकुमार तिवारी (60) और अमित श्रीवास्तव (34) शामिल हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष से सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
शिवपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम गोड़ियाना निवासी परशुराम ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर कुड़वा मोतीपुर जा रहे थे। नारायनपुरवा के पास सड़क के किनारे बने गड्ढों के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया। हादसे में चालक बच गया।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार, नानपारा-बहराइच मार्ग पर किसुनपुर के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से दरगाह शरीफ निवासी बाइक सवार जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी पीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की।