फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers rushed to the Barua Kahara forest workers

बरुआ कुठारा पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Sun, 21 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 21 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers rushed to the Barua Kahara forest workers
बरुआ कुठारा पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
 बराही रेंज के बरुआ कुठारा गांव में वन विभाग ने राजस्व प्रशासन की मदद से 110 हेक्टेअर जमीन पर कब्जा हासिल किया था। दूसरे दिन रेंजर के  नेतृत्व मेें टीम लगाए गए पिलर ठीक कर खाई खोदने पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने महिलाओं की मदद से टीम को दौड़ा लिया। विरोध को देखते हुए वनकर्मी बिना कुछ किए लौट गए। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से सटे गांव बरुआ कुठारा की 110 हेक्टेअर जमीन पर काफी समय से 73 परिवार काबिज हैं। हाईकोर्ट से केस जीतने के बाद शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम कलीनगर सूरज यादव के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम की मदद से जमीन पर कब्जा ले लिया। पैमाइश के बाद वन विभाग ने पिलर भी लगा दिए। हालांकि ग्रामीण विरोध के मूड में थे लेकिन भारी फोर्स को देख हिम्मत नहीं जुटा सके थे साथ ही एसडीएम ने भी वार्ता कर उन्हें पैमाइश व कब्जा छोड़ने को राजी कर लिया था। रविवार को मामला एक बार फिर पलट गया। बराही रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर गांव पहुंची। टीम एक दिन पूर्व लगाए गए पिलर को पक्का करने के साथ खाई खोदने के लिए गई थी लेकिन वन विभाग की टीम को आता देख ग्रामीण एकत्र हो गए। महिलाएं लाठी डंडे लेकर खेतों पर खड़ी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पैमाइश गलत तरीके से की गई है। जमीन पर वह काबिज हैं जब तक उन्हें पट्टा और आवास नहीं मिल जाता वह जमीन नहीं छोड़ेंगे। महिलाओं ने कहा यदि जबरन जमीन कब्जानी है तो पहले हमें गोली मार दो। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर वनकर्मी कुछ दूरी पर स्थित सेमल के पेड़ के नीचे खड़े रहे और कुछ देर बाद लौट आए। 
विज्ञापन

राजस्व प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता के बाद जमीन की पैमाइश का कब्जा दिलाया था। इस पर टीम पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों ने काम नहीं करने दिया। पुलिस फोर्स की मदद से पुन: कार्रवाई की जाएगी। - कैलाश प्रकाश, डीएमओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन

वार्ता के बाद ग्रामीण ने जमीन जंगल की होना मानकर खाली करने का आश्वासन दिया था। इसी के चलते उनकी झोपड़ियों की जमीन छोड़ दी गई थी। कुछ लोगों को पहले ही आवासीय पट्टे मिल चुके हैं। जिसके पट्टे नहीं हैं उनकी जांच कराकर पट्टा दिलाया जाएगा। - सूरज यादव, एसडीएम, कलीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed