{"_id":"e8242e3aa3ce6df65c31bd62f04f7493","slug":"upset-teenage-mothers-scolding-ate-poison-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने खाया जहर, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने खाया जहर, मौत
पीलीभीत।
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
थाना गजरौला के गांव बिठौरा कलां
विज्ञापन
निवासी 16 वर्षीय मनोज कुमार को उसकी बेवा मां ने डांट दिया, जिससे क्षुब्ध
होकर मनोज ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल
लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बिठौरा निवासी ऊषा देवी ने बताया कि करीब पांच साल पहले उनके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके दो पुत्र मनोज कुमार व भूरा सिंह हैं। घर के काम में हाथ न बटाने पर उन्होंने गुरुवार की सुबह करीब आठ बड़े पुत्र मनोज को डांट दिया था। जिसके बाद वह घर से चला गया और पूरनपुर हाइवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जहरीला पदार्थ खा लिया।
लोगों ने जहर खाने की जानकारी घर वालों को दी। सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंच गए और उसे मनोज को घर लाए। हालत खराब होते देख घर वाले आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत की खबर जब जिला अस्पताल में मौजूद उसकी मां ऊषा देवी को हुई तो वह विलख पड़ीं। विलख रही ऊषा देवी बार-बार यह कह रही थी कि उसे इस बात का आभास नहीं थी कि डांट से क्षुब्ध होकर उनका बेटा हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।