{"_id":"c5ccc2dc67edc8901b758f226bfbe4ff","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
पीलीभीत।
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमौरा गांव में चल रहे श्रीराम लीला मेला देखने पैदल जा रहे खरौंसा निवासी
विज्ञापन
55 वर्षीय मूलचंद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिवार वाले मूलचंद को जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
खरौंसा निवासी मंशाराम ने बताया कि उसके पिता मूलचंद मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी गांव भमौरा में चल रहे श्रीराम लीला मेला देखने पैदल जा रहे थे।
मैदना और मैदनिया गांव के बीच उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव मैदना के लोगों ने पिता की जेब में रखी डायरी में लिखे मोबाइल नंबर से परिवार वालों को सूचना दी।
इस पर मंशाराम परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अपने पिता को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मूलचंद को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
रोते-विलखते परिवार के अन्य सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी शांती देवी और चार पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।