फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uniformed miscreants looted tractor-trolley

वर्दीधारी बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्राली लूटी

Fri, 06 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 06 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो कार में पुलिस की वर्दी पहनकर आए बदमाशों ने दो किसानों को बंधक बनाकर मारपीट की और गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व साढ़े छह हजार रुपये लूट लिए। दोनों किसान बरखेड़ा चीनी मिल गन्ने लेकर जा रहे थे। कार में हाईवे पर घुमाने के बाद बिठौराकलां गांव के पास फेंक गए। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि लूटी गई गन्ने लदी ट्राली रूपपुर गांव के पास से खड़ी मिल गई। पूरनपुर क्षेत्र के मैदखास गांव निवासी चंद्रसेन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उनका पुत्र प्यारेलाल मोहल्ला लाइन पार साहूकारा निवासी विकास के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लेकर बरखेड़ा चीनी मिल जा रहे थे। पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास बरखेड़ा की ओर मोड़ते ही काले रंग की बोलेरो ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर-ट्राली रोक रुकवा ली। बोलेरो की नंबर प्लेट पर भारत सरकार लिखा था। उसमें सवार दस बदमाश पुलिस की वर्दी पहने हुए थे, जिनके पास लाठी व बंदूकें थीं। किसान कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार से चार बदमाश उतरे और दोनों को पकड़ लिया। तीन बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लेकर निकल गए। बाकी ने दोनों को पीटा और पड़ोस के एक खेत में बांधकर डाल दिया। करीब आधा घंटे बाद बदमाश वापस आए और दोनों को खेत से निकालकर बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद हाईवे पर घुमाते हुए दोनों से चलती कार में मारपीट की। विकास की जेब में रखे पांच हजार व प्यारेलाल के डेढ़ हजार रुपये लूट लिए। रात में करीब ढाई बजे बिठौराकलां गांव के पास दोनों को नीये उतारकर भाग गए। इसके कुछ देर बाद एक राहगीर की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर यूपी 100 डायल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों को पूरनपुर गेट चौकी ले जाया गया। पता लगने पर कुछ देर में इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह वहां पहुंच गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने हाईवे पर बदमाशों की तलाश की। इसी दौरान रुपपुर गांव के पास लूटी गई गन्ने लदी ट्राली बरामद हो गई। जबकि बदमाश ट्रैक्टर लेकर भागने में कामयाब रहे। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

मोबाइल भी ले गए बदमाश
पीड़ित युवकों ने बताया कि बदमाशों ने उनको छोड़ने से पहले मोबाइल छीन लिए थे। उन्होंने बैटरी, सिम निकालकर लौटा दिया और मोबाइल अपने साथ ले गए।
...तो वही गैंग तो नहीं है सक्रिय!
दस दिन पहले बोलेरो कार में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने खुद को एसओजी टीम का बताकर पूरनपुर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरनलता रस्तोगी के पति को चलती कार में बंधक बनाकर लूट लिया था। इस घटना का पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन खुलासे की कोशिश नहीं की। लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। 
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाश पुलिस की वर्दी पहने थे। उनकी सुरागरसी की जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जाएगी। 
हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed