फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two trucks seized 74 cows, the villagers display

दो ट्रकों से 74 गाय बरामद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Nov 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 27 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Two trucks seized 74 cows, the villagers display
दो ट्रकों से 74 गाय बरामद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 पुलिस ने हाइवे पर घेराबंदी की तो भनक लगते ही गायों से भरा ट्रक ललौरीखेड़ा के पास छोड़कर तस्कर भाग गए। वहीं सियाबाड़ी पट्टी के पास बैक करते वक्त दूसरा ट्रक खाई में पलट गया। दोनों वाहनों से 74 गायें बरामद हुईं। इसमें पंद्रह गायों की मौत हो गई। यहां जमा हुए ग्रामीणों ने बढ़ती पशु तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ जहानाबाद के आश्वासन देने पर वह शांत हुए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पूरनपुर की ओर से दो ट्रकों में गोवंशीय पशुओं को लाया जा रहा है। इस पर जहानाबाद पुलिस ने ललौरीखेड़ा और सियाबाड़ी पट्टी गांव के पास घेराबंदी की। ललौरीखेड़ा के पास पुलिस के पहले से मुस्तैद होने पर एक ट्रक छोड़कर तस्कर भाग गए। इधर, दूसरा ट्रक तस्करों ने जहानाबाद की ओर मोड़ दिया। दूसरी तरफ भी घेराबंदी का पता लगने पर तस्कर वाहन वापस मोड़ रहे थे कि ट्रक खाई में जा गिरा। दोनों स्थानों पर तस्कर भाग निकले। तस्करों को तलाशती पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिल सका। इसके बाद वाहनों की तलाशी ली गई। इसमें ललौरीखेड़ा के पास खड़े ट्रक से 45 और सियाबाड़ी पट्टी के पास पलटने वाले ट्रक से 29 गाय बरामद हुईं। इसमें से पंद्रह की मौत हो चुकी थी। पशुओं से लदा ट्रक बरामद होने की सूचना पर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। क्षेत्र में बढ़ती तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सीओ जहानाबाद बीपी सिंह, एसओ जितेंद्र यादव के कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर भीड़ को शांत कराया जा सका। बरामद जिंदा पशुओं को गोशाला भेजा गया और मृत पशुओं को दफन कराने के बाद पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

ट्रक नंबरों की भी होगी जांच 
दोनों वाहनों पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इन्हीं के आधार पर पुलिस तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी के साथ नंबरों के सही या गलत होने को लेकर भी जांच कराई जा रही है। एआरटीओ विभाग से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...कोई कर रहा था रेकी!
सूचना मिलने के बाद पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिए निकली तो पहले से ही तस्करों को पुलिस की लोकेशन का अहसास हो गया। यही वजह रही कि तस्कर फरार होने में सफल हो गए। चर्चा है कि या तो पुलिस टीम में ही तस्करों का कोई भेदिया छुपा हुआ है या फिर तस्करों का कोई साथी दूसरे वाहन से रेकी कर रहा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed