फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two killed in clash, including two bikes faithful

दो बाइक की भिड़ंत में श्रद्धालु समेत दो की मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two killed in clash, including two bikes faithful
दो बाइक की भिड़ंत में श्रद्धालु समेत दो की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
मझोला से न्यूरिया आ रहे मझोला निवासी नईम की बाइक पूर्णागिरी जा रहे बरेली के श्रद्धालुओं की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में नईम के अलावा दूसरी बाइक सवार फतेहगंज पश्चिमी निवासी 22 वर्षीय राजू की मौत हो गई, जबकि राजू के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो। दोनों को बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मझोला के गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत के वार्ड पांच निवासी 23 वर्षीय नईम कस्बे में ही मोबाइल रिपेयेरिंग करता था। शनिवार रात करीब 8.30 बजे वह बाइक से न्यूरिया आ रहा था। वहीं फतेहगंज पश्चिमी निवासी 22 वर्षीय राजू अपने पड़ोसी राजू और कृष्णपाल के साथ बाइक से पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे थे। मझोला और न्यूरिया के बीच उत्तराखंड क्षेत्र में दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इसमें गुलड़िया भिंडारा मझोला के नईम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू, राजेंद्र और कृष्णपाल घायल हो गए। सूचना पर तीनों को पुलिस ने पीलीभीत जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में राजू ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर राजेंद्र और कृष्णपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस ने राजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया। उधर घटना स्थल पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने नईम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अभी किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

एक साल में ही बिखर गई बीरा की जिंदगी
पीलीभीत। बरेली के फतेहगंज निवासी राजू चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। घर में पिता कल्लूराम के अलावा मां सुशीला देवी, दो विवाहित भाई मदनलाल व शेरसिंह और छोटा भाई नीर ज है। राजू की एक साल पहले ही बीरा देवी से शादी हुई थी। एक साल में ही उसकी जिंदगी कांच की तरह बिखर गई। शनिवार को दोपहर राजू बाइक से अपने दो पड़ोसियों के साथ पूर्णागिरी के दर्शन को निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी आने की बात कहकर निकाला था नईम
मझोला। वार्ड पांच निवासी नईम कस्बे में ही मोबाइल रिपेयर का काम करता था। कुछ दिन बड़े भाई के साथ बैठने के बाद उसने अलग दुकान खोल रखी थी। वह चार भाईयों में दूसर नंबर पर था। उससे बड़ा सलीम और दो छोटे अजीम व अलीम है पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार को दुकान बंद करने के बाद न्यूरिया से कुछ काम निपटाकर जल्द आने की बात कहकर निकाल था लेकिन रास्ते में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed