फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR registered against the operators of Gupta Nursing Home and Cure Hospital.

Moradabad News: गुप्ता नर्सिंग होम और क्योर हॉस्पिटल के संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the operators of Gupta Nursing Home and Cure Hospital.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में गुप्ता नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एससी गुप्ता और पाकबड़ा स्थित क्योर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अब्दुल माजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल की तहरीर पर की गई है। जिसमें लोगों के इलाज में लापरवाही बरतने और जान खतरे में डालने का आरोप है। डॉ. संजीव बेलवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शिकायती पत्र मिला था। जिसमें गुप्ता नर्सिंग होम और क्योर हॉस्पिटल में लोगों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। जिसमें साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भी शिकायती पत्र दिया गया था। इसकी जांच कराई गई। जांच में आरोप सभी पाए गए हैं। इस मामले में मुरादाबाद मंडल आयुक्त, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में भी शिकायत की गई थी। इस मामले की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार गुप्ता नर्सिंग होम और क्योर हॉस्पिटल संचालक के संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed