{"_id":"57c9bb144f1c1bd2352cb463","slug":"two-and-a-half-thousand-fled-to-fill-petrol-car-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार का पेट्रोल भरवाकर भाग गए कार सवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई हजार का पेट्रोल भरवाकर भाग गए कार सवार
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई हजार का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए कार सवार युवक कार लेकर भाग गए। सेल्समैन की सूचना पर पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन कार नहीं पकड़ी जा सकी। सेल्समैन ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के किसान पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे खटीमा की ओर से नीले रंग की बिना नंबर की पोलो कार आकर रुकी। उसमें दो लोग सवार थे। उन्होंने सेल्समैन से कार की टंकी फु ल करने को कहा। सेल्समैन रमेश शुक्ला ने कार में 41.24 लीटर पेट्रोल भर दिया। इसकी कीमत करीब ढाई हजार रुपये थी। पेट्रोल भरने के बाद सेल्समैन जैसे ही रुपये लेने के लिए कार की ओर बढ़ा तो कार सवार युवक ने बिना रुपये दिए ही कार दौड़ा दी। पीड़ित सेल्समैन ने कुछ दूर तक पीछाकर कार पकड़ने की कोशिश भी की। तुरंत ही इसकी सूचना मझोला चौकी पुलिस को दे दी। पुलिस जब तक चौराहे पर आई, कार वहां से निकल चुकी थी। मझोला चौकी पुलिस ने वायरलेस से अमरिया पुलिस को कार रोकने के लिए कहा लेकिन पुलिस कार नहीं रोक सकी। चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सितारगंज की ओर जा चुकी थी।
हाइवे पर ट्रकों की भिडंत, दो घायल
गजरौला। गुरुवार देर रात असम हाइवे पर बिठौरा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ट्रकों के चालक नसीम और कमलजीत घायल हो गए। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।