{"_id":"5762e6eb4f1c1bca3811bd6d","slug":"twenty-one-people-on-both-sides-five-lakh-punctual","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों के इक्कीस लोग पांच-पांच लाख से पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों पक्षों के इक्कीस लोग पांच-पांच लाख से पाबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक आयोजन को बरखेड़ा में दो पक्षों के बीच मतभेद सामने आने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों पर कानूनी शिकंजा कसा है। दोनों ओर से लोगों को चिन्हित करने के बाद इक्कीस लोगों पर मुचलका पाबंद कार्रवाई की गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी गई है।
बता दें कि बरखेड़ा कस्बे में एक स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया जा रहा था। इसमें जगह को लेकर विवाद गहरा गया। दूसरे पक्ष ने नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया था, जिसके बाद दोनों ओर से लोग एकत्र हुए और एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने एक विद्यालय की जमीन पर कार्यक्रम की परमीशन कराकर मामला शांत कराया, लेकिन बाद में दुबारा एक पक्ष पुराने स्थान पर आयोजन को लेकर जिद पर अड़ गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। इस मामले में अब बरखेड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों पर कानूनी शिकंजा कसा है। ताकि भविष्य में दुबारा तनाव की स्थिति पैदा न हो सके और शांति व्यवस्था बरकरार रहे। दोनों ओर से चिन्हित कर इक्कीस लोगों की सूची तैयार की गई है, जिनको पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद किया गया है।
एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर मुचलका पाबंद कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों से बातचीत कर सहयोग की अपील की है। किसी तरह की नई परंपरा या विवाद करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।