{"_id":"58b8605a4f1c1bbb06830cd1","slug":"truck-driver-assaulted-robbed-him-of-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से मारपीट, नगदी लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक से मारपीट, नगदी लूटने का आरोप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली हाईवे पर देवहा पुल के नजदीक ढाबे पर खाना खा रहे हरदोई के एक ट्रक चालक से वहां मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने मारपीट की। उसके पास रखे 21 हजार रुपये भी लूट लिए। सुनगढ़ी पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक आरोपी ट्रक छोड़कर भाग चुके थे। हरदोई के शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नखतरा निवासी मनोज पुत्र विश्राम सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है। बुधवार रात सितारगंज से घर लौट रहा था। आसाम चौराहा के पास एक ढाबे पर खाना खाने रुक गया। यहां कई अन्य ट्रक चालक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने गाली गलौच की। विरोध करने पर मारपीट की गई और इक्कीस हजार रुपये लूट लिए गए। किसी तरह आसाम चौकी पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते है। ट्रक ड्राइवर सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हुई है। आरोपियों का ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक मालिक को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को आमने-सामने कर सच का पता लगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन