फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor-trolley collision Three injured bike rider

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से  बाइक सवार तीन घायल

Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार गांव पिपरिया दुलई निवासी 35 वर्षीय संजीव शर्मा, उसका भतीजा तेरह वर्षीय उदित, भतीजी अंबिका घायल हो गईं। गंभीर हालत में संजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सबसे बड़ी वजह ट्रिपल राइडिंग बताई जा रही है। इसके अलावा एक अन्य हादसे में ट्रक पलटने से ट्रक चालक थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नौगवां निवासी मकबूल और हेल्पर 18 वर्षीय गुफरान घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना रविवार को अपरान्ह करीब बारह बजे पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर मंडी समिति के समीप हुई। गांव पिपरिया दुलई निवासी संजीव वर्मा अपने भतीजे उदित, भाई के साढ़ूू की पुत्री शाहजहांपुर के कटरा निवासी अंबिका को साथ लेकर बाइक से अपनी ससुराल माधोटांडा से गांव के लिए लौट रहा था। मंडी समिति के समीप नगर की ओर से मिट्टी भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। हादसे में संजीव कुमार का एक हाथ और एक पैर टूट गया। गंभीर हालत में संजीव कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और घायलों की बाइक को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन

इसके अलावा आसाम हाइवे पर गांव कजरी निरंजनपुर के समीप पूरनपुर की ओर से बजरी भरकर खुटार की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नौगवां निवासी ट्रक चालक मकबूल और हेल्पर गुफरान घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed