Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Family dispute in Bina: Woman and daughter set on fire by relative, critical

एमपी: सागर में देवरानी की खौफनाक करतूत! जेठानी और भतीजी को केरोसिन डालकर जलाने का आरोप

Tue, 03 Nov 2026 08:32 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 08:32 PM IST
सार

सागर के बीना थाना क्षेत्र के गोदना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते देवरानी पर जेठानी और उसकी बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। दोनों गंभीर रूप से झुलसी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Family dispute in Bina: Woman and daughter set on fire by relative, critical
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम गोदना में पारिवारिक विवाद के चलते सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आपसी रंजिश के चलते एक महिला पर अपनी जेठानी और उसकी बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। दोनों को इलाज के लिए सागर और भोपाल रेफर किया गया है।

दरवाजे बंद कर केरोसिन डालकर लगाई आग
जानकारी के मुताबिक, गोदना गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई। पीड़िता गिरजाबाई और उनकी बेटी आयुषी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार को उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पीड़िता गिरजाबाई ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनकी देवरानी काजल गोस्वामी ने उनके और उनकी बेटी के ऊपर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आरोप है कि इसके बाद कमरे के दरवाजे बंद कर आरोपी मौके से चली गई। वहीं, पीड़िता के पति रामराज ने भी अपनी पत्नी की देवरानी काजल पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बीना-भोपाल रूट पर रेलवे ने बदला सिग्नल सिस्टम: एक के पीछे एक दौड़ेंगी ज्यादा ट्रेनें, जानिए क्या होगा फायदा


बीएमसी सागर और भोपाल में चल रहा इलाज
घटना के बाद दोनों घायलों को मंगलवार को बीना से सागर लाया गया। मां गिरजाबाई को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, बेटी आयुषी की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, बयान के आधार पर दर्ज होगा मामला
घटना की सूचना मिलते ही बीना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया है। पुलिस का एक स्टाफ बच्ची के बयान दर्ज करने के लिए भोपाल भेजा गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ितों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed