फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To lodge a complaint of molestation teacher kidnapped

छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने पर शिक्षिका का अपहरण

Thu, 15 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 15 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली शिक्षिका का स्कूल जाते समय रास्ते से अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने शिक्षिका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
नगर के एक मोहल्ला की युवती क्षेत्र के एक कॉलेज में शिक्षक है। युवती के पिता ने बताया कि 29 अगस्त को वह अपने चचेरे भाई के साथ नगर की एक बैंक शाखा मेें खाता खुलवाने गई थी। बैंक शाखा में मिले मोहल्ले के ही एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध पर शिक्षिका के चचेरे भाई की पिटाई कर दी। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 14 सितंबर को कॉलेज मेें पढ़ाने जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसकी पुत्री का रास्ते से आरोपी युवक ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी दोपहर बाद जब युवती कॉलेज से घर नहीं पहुंची तब हुई। पुलिस ने शिक्षिका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिक्षिका के पिता ने बताया कि अब आरोपी की जानकारी कर ली गई है। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता अवरुद्ध करने वाला गिरफ्तार
पूरनपुर। रास्ता अवरुद्ध करने पर पुलिस ने आसाम रोड से गांव पचपेड़ा फार्म निवासी पुष्पजीत  सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि पुष्पजीत रात को आसाम हाइवे पर रास्ता अवरुद्ध कर खड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed