{"_id":"581894df4f1c1b0e57435dd1","slug":"tight-woman-died-from-alcoholic-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति से तंग महिला ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति से तंग महिला ने जान दी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी पति से तंग आकर गांव गुलड़हा निवासी 35 वर्षीय विंद्रा देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति दाताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया खास की है। गांव निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी बहन विंद्रा देवी की शादी करीब 16 साल पहले गांव निवासी दाताराम से हुई थी। आरोप है कि दाताराम पिछले पांच साल से उसकी बहन को शराब पीकर परेशान करता था। सोमवार की शाम को भी दाताराम ने शराब के नशे में उसकी बहन को मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और घर में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि दाताराम की हरकतों से तंग होकर उसकी बहन ने सोमवार की रात को जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हरिश्चंद्र की ओर से दाताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी बहन के चार पुत्र रामजीत 11, जसरत नौ, सदावृक्ष छह और विदुर पांच साल का है। घटना के बाद दाताराम परिवार के साथ घर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दाताराम के साथ उसका मझला भाई रामवृक्ष और मां रहती है। जबकि उसका बड़ा भाई गांव में ही उससे अलग घर में रहता है।
समय से मिलता इलाज, तब बच जाती विंद्रा
पूरनपुर। हरिश्चंद्र ने बताया कि जहर खाने के बाद उसकी बहन करीब डेढ़ घंटे तक घर में पड़ी तड़पती रही। पिता और चाचा के भय से उसके भांजे घटना की जानकारी उसे देने तक नहीं आ सके। घटना की जानकारी पर विंद्रा को इलाज के लिए गांव भगवंतापुर लाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। हरिश्चंद्र का आरोप है कि शव को घर ले जाते समय दाताराम ने रास्ते में उसे घेरा। अगर समय से इलाज होता तब विंद्रा को बचाया जा सकता था।