{"_id":"584423094f1c1be021a8622e","slug":"tiger-fishing-in-two-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व में मछली पकड़ते दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइगर रिजर्व में मछली पकड़ते दो लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
मछली
- फोटो : अमर उजाला
महोफ रेंज में कर रहे थे मछली का शिकार
वनविभाग की सुरक्षा को धता बताकर दो शिकारी महोफ रेंज में मछली का शिकार करने पहुंच गए। गश्त के दौरान वनकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विभाग ने जेल भेज दिया है।
टाइगर रिजर्व महोफ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी गिर्राज सिंह स्टाफ के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान कंपार्टमेंट नंबर 106 (चौकेगी) के निकट माला नदी में जाल लगाकर दो लोग मछली का शिकार कर रहे थे। रेंजर के निर्देश पर टीम ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। दोनों के पास से 19 मीटर लंबे दो जाल व दो साइकिलें बरामद हुई हैं। सुबह आठ बजे हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों को जिला मुख्यालय लाकर पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने अपना नाम सोमपाल और रामकिशन निवासी ग्राम पंडरी थाना न्यूरिया बताया। यहां पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विभाग ने जेल भेज दिया है।