{"_id":"6b084049b99041218307e353","slug":"sgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4972846-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीसीटीवी बंद कर कंपनी के गोदाम से लाखों के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीसीटीवी बंद कर कंपनी के गोदाम से लाखों के तार चोरी
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित ऑलइनप्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी हो गए । कंपनी मालिक अभिनव कुमार ने दो पूर्व कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड और कुछ अन्य लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने सेक्टर-63 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।अभिनव कुमार ने पुलिस को बताया कि विकास यादव वेयरहाउस हेड और सुजीत कुमार यादव आईटी नेटवर्क प्रबंधक थे। आरोप है कि इन दोनों ने सुरक्षा गार्ड और बाहरी लोगों के साथ मिलकर चोरी की। यह वारदात तीन अप्रैल से 22 अक्तूबर के बीच हुई।
उन्होंने केईआई ब्रांड के लाखों रुपये के तार चुराए। कंपनी को चोरी का पता केईआई इंडस्ट्रीज से मिली सूचना पर चला। जानकारी मिली कि डीएन एंटरप्राइज, गोविंदा एंटरप्राइजेज और लाइटिंग स्टूडियो में तार सस्ते दाम पर बेचे जा रहे हैं। दुकानों पर मौजूद माल की स्कैनिंग से उसके कंपनी का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद गोदाम की जांच की गई। जांच में घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। कैमरों के बार-बार बंद होने और रखरखाव रजिस्टर गायब होने से चोरी की आशंका और गहरा गई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। ब्यूरो