फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three reports of the attack against

तीन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Feb 2016 11:46 PM IST
अमिररिया, पीलीभीत।
अमिररिया, पीलीभीत। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हेतमडांडी गांव के पास पंचर मिस्त्री को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने घायल रिजवान के पिता शफीक की ओर से गांव हेतमडांडी निवासी बंटी, उसके चचेरे भाई व एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर जिला अस्पताल में भर्ती रिजवान की हालत खतरे के बाहर बताई गई है।

बता दें कि गांव बांसखेड़ा निवासी रिजवान अपनी दुकान बंद कर घर बाइक से घर वापस आ रहा था। रविवार की सायं पौने आठ बजे बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे हेमतडांडी के पास रोकने का प्रयास किया। उसके न रुकने पर गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के पीछे पंचर जोडने को लेकर गांव हेतमडांडी निवासी बंटी के साथ हुआ विवाद कारण बताया गया है। एसओ रेहान खां ने बताया कि घायल रिजवान के  पिता शफीक की तहरीर पर गांव हेतमडांडी निवासी बंटी, उसके चचेरे भाई व एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस ने घरों व संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed