{"_id":"590369674f1c1b9226c0c973","slug":"three-nominees-for-kidnapping-and-abduction-of-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप में तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप में तीन नामजद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने के बाद देहरादून ले जाकर बंधक बना दुष्कर्म करने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने सीओ सिटी के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की है। तहरीर के आधार पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला एससीएसटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण विवेचना सीओ द्वारा की जाएगी। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती ने बताया कि वह बीए की छात्रा है। 20 अप्रैल की रात करीब दस बजे घर से शौच को जाने के लिए निकली थी। खेत पर जाते वक्त रास्ते में गांव के ही देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश और मनोहरलाल उसको अगवा कर देहरादून ले गए। जहां उसको एक कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको बेहोश कर ट्रेन से देहरादून से दिल्ली ले जा रहे थे। बरेली स्टेशन पर पहुंचते ही वह मौका पाकर छूटकर भाग निकली। पीड़िता की शिकायत मिलने पर सीओ ने सुनगढ़ी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकी है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन