{"_id":"58dd4d9c4f1c1b0b0563e00e","slug":"thieves-caught-by-villagers-police-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़े चोर, पुलिस ने छोड़ दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पकड़े चोर, पुलिस ने छोड़ दिए
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने साठगांठ करके छोड़ दिया। इसका पता लगने पर एसपी ने सुनगढ़ी थाना प्रभारी और पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज तलब कर लिया। साथ ही मामले की जांच एएसपी को देकर रिपोर्ट मांगी है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गुटैया गांव स्थित माता के मंदिर में बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने दो युवकों को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा था। ग्रामीणों ने फोन पर चौकी प्रभारी पूरनपुर गेट शैनेंद्र सिंह को सूचना दी, लेकिन उन्होंने बाहर होने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चौकी जाकर सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक इसके कुछ देर मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी संख्या 2053 पर तैनात पुलिस वाले दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गए। गांव के कालीचरन ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी थी। बावजूद इसके घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। ग्रामीणों ने पकड़े चोरी के आरोपी युवकों को कहां भेज दिए गए इसका बारे में पुलिस कोई जवाब नहीं दे रही है। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने चोरों के बारे में जानकारी होने से से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने पर एसपी देवरंजन वर्मा ने सत्यता का पता लगाने के लिए एसएचओ, चौकी प्रभारी और यूपी 100 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तलब किया। एएसपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। अब कार्रवाई होने के डर से पुलिस वाले बचाव के लिए जोड़तोड़ करने में जुटे हैं।
बिना सूचना के पहुंची थी यूपी 100 पुलिस
मंदिर में चोरी करते पकड़े गए युवकों को छोड़े जाने का पता लगने पर एसपी ने यूपी 100 प्रभारी को तलब कर पूछताछ की। तब पता लगा कि गुटैया गांव में मंदिर में चोरी होने की शिकायत कंट्रोल रूम के 100 नंबर दर्ज ही नहीं है। रिकार्ड के अनुसार घटना स्थल पर यूपी 100 गाड़ी को भेजा ही नहीं गया था।
जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई तय
एएसपी को पूरे मामले की जांचकर रिपोर्ट मांगी गई है। उन्हें गांव जाकर पूरी जानकारी करने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - देवरंजन वर्मा, एसपी