फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theft

दिनदहाड़े ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी

Wed, 01 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 01 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
theft
मोहल्ला अहमदनगर निवासी मुन्ने ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च को अपने पुत्र तारिक का निकाह किया था। इसी सिलसिले में वह बुधवार की सुबह परिवार समेत तारिक की ससुराल एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। घर के मेन गेट पर ताला पड़ा था। शाम चार बजे जब वह वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। इस पर उन्हें आशंका हुई। जब वह घर के अंदर घुसे और कमरों को देखा तो रखा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गृहस्वामी मुन्ने ने बताया कि चोर पांच तोला सोना, 45 हजार रुपये के नोटों का हार, 70 हजार की नगदी, 90 हजार के पीतल व तांबे के बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। गृह स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के  लोगों से पूछताछ की। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल धर्मपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed