फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman ran away from the bag and ran to the robbers.

महिला से थैला लूटकर भाग रहे लुटेरे को दौड़ाकर दबोचा

Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
The woman ran away from the bag and ran to the robbers.
महिला से थैला लूटकर भाग रहे लुटेरे को दौड़ाकर दबोचा
गौहनिया चौराहा पर पल्सर सवार लुटेरे ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला का 21 हजार समेत थैला लूट लिया। वृद्धा के शोर मचाने पर नजदीक में दुकान पर मौजूद रालोद नेता ने स्कूटी से पीछा करके लुटेरे को दबोच लिया। आरोपी के पास महिला से लूटे रुपये बरामद हो गए। लोगों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के मरौरी गांव निवासी बुजुर्ग नन्हीं देवी पत्नी रूपलाल बुधवार सुबह स्टेट बैंक की एलएच चीनी मिल शाखा से 21 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहीं थीं। वह बैंक से निकलने के बाद पैदल गौहनिया चौराहे तक पहुंची होंगी। तभी पल्सर मोटर साइकिल आए युवक ने झपट्टा मारकर नन्हीं देवी का थैला लूट लिया और बाइक दौड़ा दी। नन्हीं देवी के शोर मचाने पर कुछ ही दूर मौजूद रालोद नेता हरिराम ने स्कूटी से लुटेरे का पीछा किया। कुछ दूर दौड़ाने के बाद लुटेरे की बाइक बंद हो गई, जिसे लुटेरा बाइक सड़क पर छोड़कर पैदल भागने लगा। वह वाहनों के बीच होकर सहकारी गन्ना समिति कार्यालय मेें जा घुसा। इसके बाद पीछा कर रहे रालोद नेता ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास वृद्धा से लूटे गए रुपये बरामद हो गए। तलाशी लेने पर उसकी जेब से बच्चों के खेलने वाला नकली नोट भी निकला। आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला भूरे खां निवासी मुजम्मिल बताया। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सीओ सिटी अनुराग दर्शन, इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह शहर में पूर्व में घटित छिनैती की घटनाओं को लेकर पूछताछ में जुटे है। सीओ सिटी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed