फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman died burnt

झुलसी महिला ने दम तोड़ा

Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सात दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में झुलसी 30 वर्षीय सीमा की लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके से आए उसके पिता ने पति समेत दो के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

थाना क्षेत्र के  शास्त्री नगर निवासी 32 वर्षीय सीमा देवी पत्नी वर्मानंद 20 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। महिला को ससुरालियों ने लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता सिद्धनगर निवासी शंकरलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि महिला को उसके पति व ससुर आए दिन परेशान किया करते थे। इसी में उसको दोनों आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला है। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक एसओ राकेश बाबू शर्मा ने बताया कि मृतका के शव का लखीमपुर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की गांव जाकर जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed