{"_id":"233881257f5a31ef866c037369126746","slug":"the-woman-died-after-police-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के छापे के बाद महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के छापे के बाद महिला ने दम तोड़ा
शेरपुरकलां।
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित पशु बरामदगी के मामले में नामजद एक आरोपी की गिरफ्तारी को उसके
विज्ञापन
घर पर पुलिस ने धावा बोल दिया। पुलिस ने आरोपी के घर न मिलने पर जमकर
तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस उसी घर के दूसरे कमरे में रह रही उसकी भाभी के
घर में घुस गई और वहां भी जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर
पुलिस बल के साथ मौजूद दरोगा ने आरोपी की भाभी से जमकर गाली, गलौज व
अभद्रता करने के साथ जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस के इस रौद्र रूप के बाद
उनके जाते ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो
गई। कोतवाल ने आरोपी दरोगा व पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर
नाराज लोगों को शांत किया। बाद में महिला का बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना
दिया गया।
मृतका के भाई यूनुस ने बताया कि पुलिस ने 16 फरवरी को जटपुरा चौराहा के पास दो प्रतिबंधित पशुओं को पकड़ा था। आरोपियों के मौके पर न मिलने पर पुलिस ने कस्बा निवासी कामिल और सारिक के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी मामले में आरोपी कामिल को पकड़ने के लिए दरोगा बृजेंद्र की अगुवाई में पुलिस बल ने कामिल के घर मंगलवार आधी रात गई थी।
आरोपी के घर पर न मिलने पर की तोड़फोड़...
शेरपुरकलां। लोगों का आरोप है कि कामिल के न मिलने पर पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और घर में मौजूद महिलाओं को भला बुरा कहा। इसके बाद पुलिस घर के दूसरे हिस्से में रह रही कामिल की भाभी रिज़वाना के कमरे में घुस गई और उसे व उसकी 18 वर्षीय बेटी को काफी भला-बुरा कहने के साथ बाथरूम, शौचालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस वाले घर में रखा फ्रिज, टीवी, मोटर आदि भी तोड़ने के लिए बढ़े, लेकिन रिज़वाना के हाथ पैर जोड़ने पर आरोपी के न मिलने पर घर की सभी महिलाओं को जेल भेजने की धमकी देते हुए चले गए।
पुलिस के जाते ही बिगड़ी महिला की तबीयत....
... परिवार वालों के मुताबिक पुलिस घर से बाहर ही निकली थी कि दहशत के चलते रिज़वाना(40) की हालत खराब हो गई। जब तक परिवार वाले कुछ करते तब तक उसकी मौत हो गई। दबिश देने आई पुलिस के साथ महिला पुलिस भी नहीं थी। घटना की सूचना पर पलिया में डेरी पर काम कर रहा मृतका का पति छोटे व अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां और सपा नेता जाहिद खां समेत कस्बे के तमाम लोग वहां एकत्र हो गए और सभी आरोपी दरोगा व पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी।
परिवार वालों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश में पुलिस कस्बे में गई थी। दरवाजा न खोले जाने पर उसे खोलने के प्रयास में टूटा है। अभद्रता से मौत की बात गलत है। परिवार वाले अगर तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट लिख मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
धर्मपाल सिंह, कोतवाल