{"_id":"57bb3c434f1c1b8e63d4fee9","slug":"the-victim-did-not-rape-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने नहीं दिखाया घटनास्थल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता ने नहीं दिखाया घटनास्थल
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता से चाकू के बल पर दुराचार करने का मामला पुलिस की प्रारंभिक जांच में संदिग्ध निकला है। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान घटना से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिल सका। यही नहीं पुलिस के कहने पर पीड़िता ने घटनास्थल दिखाने से मना कर दिया।
बता दें कि बरखेड़ा क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी विवाहित बेटी रक्षाबंधन पर मायके आई थी। 19 अगस्त को वह मजदूरी करने गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी बेटी खेत पर जा रही थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और चाकू के बल पर दुराचार किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। गांव के लोगों और पीड़िता से पूछताछ की गई, लेकिन कोई क्लू नहीं मिला। पीड़िता के घटनास्थल दिखाने से इंकार करने पर पु़लिस को मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध निकली है। पुलिस ने पीड़िता से जब घटनास्थल दिखाने को कहा तो उसने इंकार कर दिया।