फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two will arrest

पूर्व अध्यक्ष के भाई समेत दो की होगी गिरफ्तारी

Tue, 31 Mar 2015 11:41 PM IST
हजारा/पीलीभीत।
हजारा/पीलीभीत। Updated Tue, 31 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
The two will arrest
ट्रांस शारदा
विज्ञापन
क्षेत्र में बहुचर्चित इंदिरा आवास के लाभार्थियों से किए गए 26 लाख रुपये घोटले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अनुसंधान, लखनऊ ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम सभा बमनपुर-भागीरथ में वर्ष 2005 में 143 इंदिरा आवासों के लभार्थियों से 26 लाख 41 हजार रुपये की सरकारी रकम हड़प ली गई थी। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी पूरनपुर ने इस मामले की रिपोर्ट पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई गुरमेज सिंह उर्फ  पप्पू के खिलाफ 11 अगस्त 2005 को हजारा थाने में दर्ज कराई गई थी।

 जिसकी जांच तत्कालीन एसपी के प्रत्यावेदन पर आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) लखनऊ कर रही थी। जांच के बाद ईओडब्ल्यू के विवेचक इंस्पेक्टर डोरीलाल ने कंबोजनगर के अमरजीत सिंह उर्फ  अम्बू का नाम शामिल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

एसओ ने बताया कि गिरफ्तारी के भय से भाई गुरमेज सिंह भूमिगत हो गया है और अमरजीत सिंह उत्तराखंड भाग जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed