{"_id":"7be5df062109bbd7fd573c532eca6638","slug":"the-third-day-was-not-recorded-reports-of-killing-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी दर्ज नहीं हुई अधेड़ की हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भी दर्ज नहीं हुई अधेड़ की हत्या की रिपोर्ट
Purnpur
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट धुंधली होने का हवाला देते हुए पुलिस ने गांव सिकराना निवासी राजेश मिश्र की हत्या की रिपोर्ट तीसरे दिन भी दर्ज नहीं की। रिपोर्ट दर्ज न होने से मृतक के परिवार वालों में रोष है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि तहरीर देने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज न कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गांव सिकराना निवासी राजेश 29 अगस्त को बाजार घाट स्थिति पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी की बकाया लेने गए थे। उसी दिन देर देर सायं पोल्ट्री फार्म संचालक झनकार अपने एक साथी के साथ बाइक से उसके शव को घर लाकर छोड़ गया था। उस दौरान घर पर मौजूद उसकी एक मात्र पुत्री से झनकार ने राजेश के मृत होने की बात छुपाते हुए उसके नशे में होने की बात कही थी। झनकार के जाते ही पुत्री को जब अपने पिता के मृत होने की जानकारी हुई तो वह चीखने चिल्लाने लगी थी। जिस पर गांव के तमाम लोग व उसके चाचा भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर राखी बांधने अपने मायके गई मृतक की पत्नी भी रात में ही मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस 12 घंटे बाद रविवार को सुबह गांव पहुंची। पीड़िता ने झनकार समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को राजेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन मृतका की तहरीर पर तीसरे दिन भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज भोला सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उनके पास नहीं आई है। डाक से दो, तीन दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंचेगी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनको प्राप्त हुई है, वह काफी धुंधली है। उसमें हत्या का कारण तक स्पष्ट नहीं हो रहा है। अब एसपी के कार्यालय से दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्र्ट आने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अब तक उनको कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन