{"_id":"5728e4774f1c1b70175cd10d","slug":"the-third-accused-of-culpable-homicide-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 03 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बमरौली में तीन महीने पहले हुई श्रीपाल की मौत मामले में पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि 16 जनवरी को गांव बमरौली निवासी श्रीपाल और उसकी पत्नी कलावती का गांव की ही लज्जावती, अरनेश और सुक्खा से बकरी को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। उपचार के दौरान सात दिन बाद श्रीपाल की मौत हो गई। पुलिस ने दर्ज एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया था। पुलिस ने लज्जावती और अरनेश को दो फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि सुक्खा सिंह फरार चल रहा था। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।