फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second major incident in the court complex within a week; lawyers cite an atmosphere of insecurity.

Panipat News: कोर्ट परिसर में एक सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना, वकील बोले-असुरक्षा का माहौल

Fri, 09 Oct 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Second major incident in the court complex within a week; lawyers cite an atmosphere of insecurity.
जिला कोर्ट परिवार में टूटी गाड़ी देखते वकील। संवाद
पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में एक सप्ताह में दूसरी बार गवाहों पर हमला हुआ है। ऐसे में सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। पिछले सप्ताह कोर्ट रूम के बाहर ही सेक्टर-24 निवासी एक वकील और उनके पिता पर हमला हुआ था। वीरवार को पेशी पर दो युवकों पर हथियारबंद बदमाशों के गंडासियों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने परिसर में खड़ी तीन गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। रोहतक के बलियाना गांव निवासी अक्षय और गंगाराम कॉलोनी निवासी नईम थाना ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दर्ज एक मामले की तारीख भुगतने कोर्ट आए थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे सुमित निवासी खुखराना, शुभम भट्टी निवासी मतलौडा और जतिन उर्फ पाटा निवासी कवि ने अपने 8-10 अन्य साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन

पंचायत के फैसले के बाद दो गुटों में टकराव बढ़ा
कवी गांव के अमित ने बताया कि गांव के ही जीता के खिलाफ 2025 में पंचायत ने फैसला सुनाया था। जीता गांव छोड़कर मतलौडा रहने लगा। उसने इसके बाद गांव के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उनके पक्ष के खुखराना निवासी सुमित ने पिछले साल सोशल मीडिया पर तंज कस दिया था। वह उनसे इस बारे में पूछने आए थे। इस बीच उनका झगड़ा हो गया था। इस मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में वीरवार को अक्षय और नइन के साथ तारीख पर आया था। यहां उन पर हमला कर दिया। उन्होंने इस मामले में जीता और भरतू पक्ष के लोगों पर हमला करने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाओं से वकीलों में रोष
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र मलिक ने इस घटना पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले एक एडवोकेट पर हमला किया था। प्रशासन और पुलिस की ढिलाई के चलते सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में ऐसी आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे वकीलों और आम जनमानस में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।ब्यूरो

जिला कोर्ट परिवार में टूटी गाड़ी देखते वकील। संवाद

जिला कोर्ट परिवार में टूटी गाड़ी देखते वकील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed