{"_id":"4ccd73696bc3297ba3898e5e28c4df27","slug":"the-teaching-staff-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेत्तर कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षणेत्तर कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
पीलीभीत।
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपाधि महाविद्यालय में कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में गुस्साए
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मियों ने आरोपी प्रवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को
कार्य बहिष्कार किया।
साथ ही महाविद्यालय में शिक्षण कार्य बंद करा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार रखने की चेतावनी दी गई है।
महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को गेट पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयसिंह के नमस्कार करने पर प्रवक्ता डॉ. मदन वर्मा ने उसे थप्पड़ मार दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी के बयान लेने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इधर, घटना के दूसरे दिन भी आरोपी प्रवक्ता की गिरफ्तारी नहीं की गई। शुक्रवार को महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मियों ने आरोपी प्रवक्ता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में नारेबाजी कर कार्य बहिष्कार कर दिया। गुस्साएं कर्मचारियों ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य भी बंद करा दिया।
कर्मचारियों का कहना था कि प्रवक्ता द्वारा दूसरों के साथ अभद्र व्यवहार करने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जब तक प्रवक्ता की गिरफ्तारी नहीं होगी, कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
कर्मचारियों में मोहम्मद कमर, आनंद गुप्ता, बालमुकुंद, जगदीश दीक्षित, वीरेंद्र, जितेंद्र पटेल, नरेंद्र, कुंदन, शिव कुमार, जय सिंह, तसलीम शामिल रहे।