फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The suspects left, the accused prison action

संदिग्धों को छोड़ा, जेल  गए आरोपी पर कार्रवाई

Fri, 06 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 06 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
छात्र तनय की हत्या के आरोप में पकड़े गए खकरा निवासी सौरभ मिश्रा पर उसी के बयान के आधार पर दिसंबर में मिले युवक के शव की भी गुत्थी सुलझा ली है। हालांकि पुलिस अभी युवक के शव की शिनाख्त करने में कामयाब नहीं हो सकी है।  30 दिसंबर को मोहल्ला तखान निवासी छात्र तनय (19) पुत्र सत्यदेव सरीन की प्रेम प्रसंग के चलते गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।  न्यूरिया पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मोहल्ला खकरा निवासी सौरभ मिश्रा व चहलोरा गांव निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस कहना था कि पूछताछ के दौरान आरोपी सौरभ मिश्रा ने शहर में एक हत्या की वारदात कबूल की थी। मरने वाले को लेकर अधिक जानकारी आरोपी नहीं दे सका था। ऐसे में पुलिस धारदार हथियार के वार से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाले अज्ञात युवक की मौत से जोड़कर कार्रवाई में जुट गई थी। विगत दिन कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध भी हिरासत में लिए थे। जिनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लंबी पूछताछ के बाद भले ही मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी हो, लेकिन पुलिस ने तनय की हत्या में पकड़े गए सौरभ मिश्रा पर उक्त अज्ञात युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed