{"_id":"e1ae73f48258f3702a2003787b908327","slug":"the-murder-of-a-young-woman-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बांके से काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की बांके से काटकर हत्या
मझोला/अमरिया (पीलीभीत)।
Updated Sun, 03 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अमरिया के
विज्ञापन
एक गांव में युवती की बांके से काटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में
आया है। हालांकि घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना पर पुलिस
शनिवार को जब गांव पहुंची तो युवती का घर खाली पड़ा था। ऑनरकिलिंग की घटना
को लेकर परिवार वालों पर शक गहरा रहा है।
बतातें हैं कि गांव निवासी एक ग्रामीण परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार मजदूरी करने गया था। उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव निवासी किशोरी का प्रेमी भी उसके घर पहुंच गया। बताया जाता है कि दोपहर में अचानक घर पहुंचे किशोरी के पिता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और प्रेमी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
इस पर घबराई किशोरी ने किसी तरह अपने पिता से प्रेमी को छुड़ाकर भगा दिया। बताते हैं कि इससे गुस्साए पिता ने किशोरी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और देर रात उसके शव को गायब कर दिया। किशोरी की हत्या व प्रेमी की पिटाई करने का मामला धीरे-धीरे गांव में शुक्रवार को आग की तरह फैल गया।
गांव वालों के मुताबिक घटना के दिन से ही आरोपी घर से परिवार के सदस्यों के साथ कहीं चला गया। हालांकि उसके घर के आसपास के लोग कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। एसओ शमशाद अहमद ने बताया कि इस मामले की न तो उन्हें जानकारी है और न ही कोई सूचना मिली है।
फिर भी दरोगा को गांव भेजा था, लेकिन घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला न ही हत्या से जुड़े कोई सबूत ही मिले हैं। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।