Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four-year-old girl raped; villagers catch and beat the accused

Lalitpur News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Wed, 11 Nov 2026 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl raped; villagers catch and beat the accused
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के एक गांव चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही 20 वर्षीय युवक कुरकुरे खिलाने के बहाने बच्ची को एक सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी चार वर्षीय बच्ची अपनी छह वर्षीय बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक नीतेश उर्फ निक्की प्रजापति वहां पहुंचा और कुरकुरे खिलाने का लालच देकर छोटी बच्ची को अपने साथ एक सुनसान मकान में ले गया। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां मौके पर पहुंचीं तो बच्ची घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी थी और युवक भी वहीं मौजूद था।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस को ग्रामीणों ने आरोपी सौंप दिया। पुलिस ने घायल बच्ची को मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

आरोपी का कराया डीएनए परीक्षण, न्यायालय में पेश
मंगलवार को थाना बार पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में आरोपी का डीएनए परीक्षण कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
------------------------------
बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का डीएनए परीक्षण कराया गया है। आरोपी को अधिकतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।
आशीष कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed