{"_id":"6af373582eedb3d6c906b9ba","slug":"two-groups-clash-after-objection-is-raised-over-bursting-firecrackers-knife-attack-occurs-during-the-altercation-leaving-8-people-injured-ballia-news-c-190-1-bal1001-176874-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पटाखा छोड़ने से मना करने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में चाकू से हमला, 8 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पटाखा छोड़ने से मना करने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में चाकू से हमला, 8 लोग घायल
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के जमुई गांव में दिवाली पर पटाखा छोड़ने को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव में दिवाली के अवसर पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार की सुबह प्रतिमा स्थल के पास बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे शमशेर आलम (25) ने बच्चों को पटाखे छोड़ने से मना किया। इस बात पर वहां मौजूद अजय राजभर (25) से उनकी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद के दौरान अजय राजभर को चाकू मार दिया गया। शोरगुल सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।
इस घटना में एक पक्ष से अबुलैश (75), गयासुद्दीन (70), हफीज (40), तजबुन निशा (70), दानिश अहमद (30), शमशेर आलम (25) और फातिमा (50) घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से अजय राजभर को चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर चोटों के चलते गयासुद्दीन और दानिश अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।