फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The mother had troubled life history- son

हिस्ट्रीशीटर बेटे से परेशान मां ने दी जान

Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव कबीरगंजा टिब्बा निवासी 65 वर्षीय भजन कौर ने अपने हिस्ट्रीशीटर बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर के डर से परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कबीरगंजा टिब्बा निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनका एक बेटा अपराधी है। वह शराब का भी लती है। उसकी थाना हजारा में हिस्ट्रीशीटर खुली है। बकौल कुलवंत, उनका हिस्ट्रीशीटर बेटा उनके और उनकी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। गुरुवार को भी उसने अपनी मां भजन कौर को परेशान किया था। बेटे की प्रताड़ना से भजन कौर इस कदर तंग आ गईं कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बेटे के डर से उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ही पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ इंद्रकुमार ने बताया की उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed