{"_id":"56fe958d4f1c1b092ff00105","slug":"the-mother-had-troubled-life-history-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर बेटे से परेशान मां ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर बेटे से परेशान मां ने दी जान
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव कबीरगंजा टिब्बा निवासी 65 वर्षीय भजन कौर ने अपने हिस्ट्रीशीटर बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर के डर से परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कबीरगंजा टिब्बा निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनका एक बेटा अपराधी है। वह शराब का भी लती है। उसकी थाना हजारा में हिस्ट्रीशीटर खुली है। बकौल कुलवंत, उनका हिस्ट्रीशीटर बेटा उनके और उनकी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। गुरुवार को भी उसने अपनी मां भजन कौर को परेशान किया था। बेटे की प्रताड़ना से भजन कौर इस कदर तंग आ गईं कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बेटे के डर से उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ही पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ इंद्रकुमार ने बताया की उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।